जालंधर की इस मार्केट में हुआ बड़ा हादसा,एक्टिवा सवार को बचाते पलटी कार, देखें वीडियो

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर की इस मार्केट में हुआ बड़ा हादसा,एक्टिवा सवार को बचाते पलटी कार, देखें वीडियो

 

 

जालंधर 29 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर के PPR मॉल में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया। जब एक एक्टिवा सवार को बचाते हुए कार पलट गई। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार कर चालक किसी काम के सिलसिले में PPR मार्केट की तरफ जा रहा था कि तभी एक एक्टिवा सवार एकदम से आगे आ गया। जिसको बचाते हुए एक्टिवा के साथ कार की थोड़ी टक्कर हुई जिसके बाद कार पलट गई।

इस हादसे में एक्टिवा सवार दोनों युवकों और कार चालक को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी देते हुए कार चालक मनोहर लाल ने बताया कि वह अंकुर अस्पताल में जॉब करता है। वह अस्पताल से किसी काम के सिलसिले में इस साइड आया था। जब वह PPR मार्केट में पहुंचा तो एक्टिवा सवार दो युवक एकदम से आगे आ गए। जिनको बचाते हुए वेगनआर कार पलट गई। इस दौरान स्कूटी को भी टक्कर लगी है। स्कूटी सवार दोनों युवक और कार चालक दोनों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं दूसरी और मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया है कि हमें सूचना मिली थी कि PPR मार्केट में एक कार और एक्टिवा की टक्कर हुई है। जिसके बाद मौक पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *