जालंधर : शराब पीकर बाइक को भगाया,पकड़े जाने पर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया,देखें वीडियो

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर 14 मार्च (सुखविंदर बग्गा) : शुक्रवार को सुबह से ही जहां लोग अपने परिवार वालों के साथ होली का त्यौहार धूमधाम से मना रहे है। वहीं कुछ लोग इस त्यौहार को रंगों के साथ साथ शराब का सेवन कर हुल्लड़बाजी करते दिखाई दिए है।

जालंधर ट्रैफिक पुलिस जोन वन के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह द्वारा ऐसे हुल्लड़बाजो पर शिकंजा कसते हुए नाकाबंदी की गई। जहां शराब पीकर हल्ला करते हुए टूव्हीलर सवार लोगों को रोक अल्कोहल मीटर से चेकिंग की गई। जहां कई लोग शराब के नशे में पाए गए। जिनके मनजीत सिंह सब इंस्पेक्टर द्वारा चालान के साथ साथ मोटरसाइकिलों को भी इंपाउंड किया गया।

 

वही मनजीत सिंह ने बताया कि इस नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति जो कि शराब पीकर मोटरसाइकिल चला रहा था। जब से रोकना चाहा तो वह अपनी बाइक को रोकने की बजाय और तेज करने लगा। जब पुलिस ने उसे पकड़ तो पुलिस के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने लगा।

 

जोन वन इंचार्ज ने बताया कि यह अभियान शाम तक ऐसे ही जारी रहेगा। यह नाकाबंदी हर आधे घंटे के बाद बदल बदल कर अलग जगह पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *