पति से परेशान महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग,CCTV में कैद हुई सारी घटना

अमृतसर 10 दिसम्बर (ब्यूरो) : पंजाब के अमृतसर में बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां एक महिला ने अपने नशेड़ी पति से तंग होकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

गनमियता यह रही कि महिला की जान को कोई नुकसान नही हुआ। बस उसकी दोनों टांगे टूट गई। घटना के तुरंत बाद महिला को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया।
यह सारी घटना पास के घर मे लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। जब महिला नीचे गिरी तो इलाके में उसके गिरने की आवाज से सभी लोग बाहर आ गए।
जानकारी के अनुसार सुनीता (काल्पनिक नाम) अमृतसर के तूर साहिब गुरुद्वारा के सामने वाली गली में रहती है। इसका पति शराब के नशे का आदि हो चुका था। जिसका इलाज भी करवाया गया था। लेकिन फिर भी उसने शराब नही छोड़ी। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।
सुनीता के आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभो कोई भी मामला दर्ज नही किया है। सुनीता के ठीक होने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज कर मामला सर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *