पार्टी की गलत नीतियों के कारण छोड़ी कांग्रेस : हरसिमरन बंटी

जालंधर 6 सितम्बर (बृजेश शर्मा) : जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरन सिंह बंटी ने कुछ समय पहले कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण कोंग्रेस को अलविदा कर दिया था। जिसके बाद बंटी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है।बंटी के साथ कुछ पार्षद भी आप मे शामिल हुए है।

और क्या कहा विधायक शीतल और बंटी ने देखें वीडियो

2022 में हुए चुनावों में पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने जहां बड़ी जीत लेकर सरकार बनाई। तो वही विपक्ष की पार्टियों के कई लीडर और कार्यकर्ताओं को आप में शामिल करवाया। बात की जाए कांग्रेस की तो पंजाब में कांग्रेस लगभग खत्म होती दिखाई दे रही है। कल चंडीगढ़ में कांग्रेस के डिप्टी मेयर पार्षद और कई कार्यकर्ताओं ने आप का दामन थामा तो आज प्रेस वार्ता कर आप के विधायक ने दावा किया कि जालंधर से कांग्रेस और भाजपा पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। वहीं यह भी कहा कि संगरूर के उप चुनाव में मिली हार को अपनी जीत बता कर मीडिया को संबोधित किया।
पंजाब में अब कांग्रेस पार्टी के कई नेता लीडर पार्षद डिप्टी मेयर सहित कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। तो वहीं पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेसी नेताओं पर अपना दबदबा लगातार बनाए हुए हैं। जालंधर के विधायक शीतल अंगूराल ने कांग्रेस के डिप्टी मेयर पार्षद और कई कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया तो वही आज प्रेस वार्ता कर बड़ा दावा कर डाला कि जालंधर में नाही कांग्रेस रहेगी और ना ही भाजपा। कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल करवाने की खुशी में आप विधायक एक बड़ा बयान भी देकर कहा कि संगरूर में जो बाइलेक्शन हुए हैं उसमें आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। हालांकि विधायक यह भूल गए कि आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान से हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *