जीवों की रक्षा और दया करना ही परम धर्म : नवजीत भारद्वाज

जालंधर : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग 1 वर्ष से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम मुख्य यजमान से वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान अभिलक्षय चुघ से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई ।

इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि लोग भौतिक युग में नैतिक दायित्वों को छोड़ कर गलत कार्यों में व्यस्त हो गए हैं। हर किसी को चाहिए कि जीवों पर दया करे और सदकर्म करे। अगर जीवों पर दया नहीं करेंगे और गलत कार्यों में लिप्त रहेंगे तो इसका परिणाम हमें इसी धरती पर और यहीं मिलना है। उन्होंने कहा कि धर्म का संदेश जियो और जीने दो का ही रहा है। जीवों की रक्षा करना, उन पर दया करना ही परम धर्म है।

हमें अपने मानव जीवन में आहंसा को अपनाना होगा। तभी धर्म, समाज, जीवों की रक्षा हो सकती है। शाकाहारी भोजन को अपनाना है। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि शनिदेव जी को न्याय का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि वह सभी के कर्मो का फल देते हैं। अगर पूजा सही तरीके एवं शुद्ध मन से की जाए तो इससे शनिदेव की असीम कृपा मिलती है और ग्रहों की दशा भी अच्छी हो जाती है।
इस अवसर पर श्रीकंठ जज, जोगिंदर सिंह, राकेश प्रभाकर,बलिजंदर सिंह, विक्रम भसीन, नीरज पाठक, अमरजीत सिंह, मुनीश शर्मा, विक्र ांत शर्मा,संजीव शर्मा, गोपाल मालपानी, गुरबाज सिंह,संजीव सांविरया, रोहित बहल, अश्विनी शर्मा, गुलशन शर्मा, गौरव कोहली, डा. जसबीर अरोड़ा,अमरेंद्र कुमार शर्मा, अरु ण, सोनू मल्होत्ना, इंजीनियर किशोर शर्मा,मुकेश चौधरी, पूजा , राजवीर कौर, हितेश,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, अशोक शर्मा, यज्ञदत्त,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, संजय, बलदेव राज, रोहित भाटिया, राकेश प्रभाकर, गोपाल मालपानी, बावा जोशी, ओमकार सिंह, राकी, समीर चोपड़ा, अिश्वनी शर्मा, विक्र म भसीन, विक्र ांत शर्मा, संजीव शर्मा, मानव शर्मा, राजीव, सुरेंद्र सिंह, दिशांत शर्मा, ठाकुर बलदेव सिंह, बावा जोशी, राजेंद्र कत्याल, गौरव कोहली, गितेश, गुलशन शर्मा, पूनम प्रभाकर, एडवोकेट राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा,अमति कुमार, सुदेश शर्मा, राहुल शर्मा, रमन शर्मा, प्रशांत, सुमित, रोहित मल्होत्ना, राजन पाटनी, नीरज, प्रशांत, अजय, मनी, विनोद खन्ना, रवि कुमार, सौरव, शाम लाल, मुकेश चौधरी, संजीव शर्मा, साहिब, राजीव, दीशांत शर्मा, संजीव शर्मा,राजन शर्मा, प्रिंस, सौरभ मल्होत्ना, राकेश, प्रवीण,अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक ,रोहित मल्होत्ना, प्रिंस ,राकेश, प्रवीण, राजेंद्र सहगल, सुनील जग्गी,प्रिंस, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *