कांग्रेस ने सिविल अस्पताल के बाहर फूंका पंजाब सरकार का पुतला

जालन्धर 23 अगस्त (ब्यूरो) : कांग्रेस की और से आज जालन्धर के सिविल अस्पताल के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। जिसमें जालन्धर के कांग्रेसी प्रधान राजिंदर बेरी के साथ साथ सभी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
जानकारी देते हुए जालंधर कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में जाकर प्रचार कर रहे हैं कि पंजाब में हमने बहुत अच्छी सरकार बनाई है। लेकिन ऐसा कुछ नही है।

https://youtu.be/KQ2BArZvp8E

पंजाब सरकार द्वारा जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे हैं लेकिन किसी भी क्लीनिक में यहां तो पूरा स्टाफ नहीं है और इसके बावजूद सिविल अस्पताल में आए दिन हालत बद से बदत्तर होती जा रही है। आज के समय मे लोगो को अस्पताल से दवाइयां भी नही मिल रही है। सरकार को चाहिए कि सिविल अस्पतालों पर पहले अच्छे से ध्यान दिया जाए।

वहीं दूसरी और शैरी चड्ढा ने कहा कि पंजाब सरकार की और से जो मोहल्ला क्लिनिक बनाये गए है। उनमें भी पूरा स्टाफ नही है। लोगो को जहां सिविल अस्पताल से सुविधाएं मिलती थी। अब वह सुविधाएं भी मिलनी बन्द हो गई है। लोग आए दिन परेशानियों से गुजर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *