कांग्रेस का हाथ छोड़ दर्जनों मुस्लिम परिवारों ने थामा भाजपा का कमल

जालंधर 5 नवम्बर (ब्यूरो ) : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बेस्ट हल्के के मोहल्ला शिव नगर में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ कर 100 से ज्यादा मुस्लिम समाज के परिवारों ने पार्टी का दामन थामा है।इस अवसर पर विशेष रूप से जिला महामंत्री और वेस्ट हल्का प्रभारी अशोक सरीन हिक्की,मंडल अध्यक्ष मुनीश बल और राजेश मल्होत्रा, मंडल महामंत्री विकास शर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने भाजपा जॉइन करने पर सभी लोगों का स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में भाजपा का जनादर बढ़ने से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।उन्होंने कहा कि आने वाले निगम चुनावों में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।

नौशाद आलम ने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब मे केवल भाजपा ही अमन शांति लाकर प्रदेश का विकास करवा सकती है।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी केंद्र की मोदी सरकार और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन कर रहे है और हम सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ पार्टी की नीतियों को वेस्ट हल्के के हर वार्ड और मंडल तक लेकर जायेंगे।इस अवसर पर सुनील चोपड़ा, दिनेश महेंद्रू,सूबेदार यादव,राजीव भगत,अनुज शारदा, सुधीर अहीर,अमरजीत सिंह कोहली,कौशल किशोर, भोला कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर ज्वाइन करने वालों में प्रमुख रूप से नौशाद आलम की अगुवाई में उनके भाई पुटु ,जिलानी भाई,मुमताज,सादिक,परवेज, फूल भाई,अमरूदीन,समीरूल, अफजल,शोएब,मुबीन,मुस्तफा,नौशाद काला,राजाराम,वसीम भाई,याकूब,नसीम,महमूद,गुड्डू भाई, रजनी,पूनम,सुमन,नीलम,शांति, पूजा,राजनहा,नीलम,नियम अकबर,मंटू मोबीन, मासूम सोनू ,राजकुमार,जहांगीर,रामू, अब्दुल, सोनू, शकीरा,करीम,डॉक्टर रवि शंकर, पवन,विशु,गुलशन, पार्वती, गंगा,सुनीता देवी,रीना कुमारी, आदि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *