आम आदमी पार्टी में आम लोगो को मिल रहा है लोगो की सेवा का मौका : मनदीप खेडा

जालन्धर 29 जून (ब्यूरो) : दिल्ली से आम आदमी पार्टी की शुरुआत होने के बाद आम आदमी पार्टी के अच्छे कार्यो को देखते हुए पंजाब की जनता ने भी पंजाब में इस पार्टी को मौका दिया। जिसमें हर आम इंसान जोकि गरीब व मिडल क्लास के घरों से निकल इस पार्टी से चुनाव लड़ आज पंजाब की सेवा कर रहे है। जिसमे कोई भी ऐसा व्यक्ति नही है कि जिसमे इस पद का घमंड हो। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हो कहीं भी कभी भी आम जनता के बीच मे पहुंच जाते है।


वार्ड नं 63 से युवा नेता व पार्षद पद के दावेदार मनदीप खेडा जोकि ऐसे परिवार से है। जिन्होंने आजतक लोगो की हर समय किसी ना किसी रूप में मदद ही की है। इस परिवार में कोई भी राजनीतिक में नही है। मनदीप ने भी जब इस पार्टी के कार्यो और यह देखा कि इस पार्टी में सब आम लोगो को ही मौका मिला है। इस पार्टी के कार्यो को देखते हुए मनदीप भी पहले इस पार्टी में शामिल हुए। जिसके बाद अभी तक इस पार्टी को पंजाब में डेढ़ साल भी पूरा नही हुआ कि ऐसे काम कर दिए है। जिससे आम जनता बेहद खुश है।


मनदीप खेडा ने कहा कि वह दिन रात अपने इलाके से लेकर शहर में कोई भी किसी को कैसी भी जरूत या काम हो वह दिल से उनकी मदद करते है। इलाके के विकास कार्य भी दिल से किये जा रहे है। क्योंकि इस पार्टी में लोगो का काम पहले किया जाता है। इस पार्टी में कोई भी अपने आप को बड़े पद पर होने के बावजूद भी एक आम इंसान ही समझता है। क्योंकि जब इस पार्टी को देश से मिलवाने व देश के लोगो को उनके काम कर भरोसा दिलवाने वाले ही एक आम इंसान है। तो पार्टी के बाकी कार्यकर्ता भी उनकी सोच पर ही चल रहे है।


वहीं वार्ड नं 63 की जनता का भी मानना है कि इस पार्टी के आने के बाद वार्ड में मनदीप ने बड़े ही अच्छे कार्य किये है। उन्होंने यह भी कहा कि कई काम ऐसे थे जो आजतक कोई नही करवा पाया वो इस पार्टी व मनदीप ने करवा दिए है। जनता का यह कहना है कि इस बार हमारे वार्ड से मनदीप को ही पार्षद पद की टिकट दी जाए। ताकि आने वाले समय मे हम अपने काम आसानी से करवा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *