डॉ. सूफी राज जैन के मार्गदर्शन में स्कूल बच्चों को वितरित की गई अध्ययन सामग्री व खाद्य सामग्री,पढ़े

न्यूज डेस्क (ब्यूरो) : सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर, पंजाब की ओर से आज सरकारी मिडल एलीमेंट्री स्कूल, बसी नौ (होशियारपुर) में एक सेवा कार्य का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री (स्टडी मटीरियल) एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। यह पुनीत कार्य मंदिर के अध्यक्ष डॉ. सूफी राज जैन (गुरु जी) एवं दिव्या जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर गुरु जी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरणादायक बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, “बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं और शिक्षा ही वह साधन है जो एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकती है।

बच्चों ने इस सेवा कार्यक्रम में बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ भाग लिया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की समर्पित टीम इस सेवा कार्य में पूरी भावना और निष्ठा के साथ उपस्थित रही। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *