जालंधर : ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी ने ली पिता-पुत्र की जान, पढ़े

0

जालंधर 23 जनवरी (ब्यूरो) : आजकल लोग ठंड से बचने के लिए अलग अलग वस्तुओं का प्रयोग करते है। लेकिन इसके फायदों के साथ साथ नुकसान भी हो रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर कैंट से सामने आया है। जहां एक घर में ठंड से बचने के लिए परिवार ने अंगीठी जलाई। जिसके बाद परिवार सो गया। लेकिन जब सुबह देखा गया। तो सभी बेसुध पड़े हुए थे।

 

तब तुरंत इनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि चचेरा भाई बेहोश था। जिसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान राम बलि व नवीन निवासी मोहल्ला नंबर 20 जालंधर कैंट के रूप में हुई है। जबकि तीसरे का नाम राजेश है। जोकि अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह राम बलि ,नवीन और राजेश राज मिस्त्री का काम करते है। रोजाना की तरह यह रात के ठीक ठाक सोए थे। जब सुबह यह अपने कमरे से बाहर नहीं आए।तो उनको पड़ोसी देखने गए।

 

जब अंदर जाकर देखा तो तीनों बेसुध पड़े हुए थे। जिसके बाद तुरंत इनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामबली व नवीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश की हालत गंभीर बताते हुए उसे रेफर कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कैंट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here