जालंधर : नगर निगम के बाहर सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना लगा फूंका पुतला, देखें वीडियो

जालन्धर 1 फरवरी (ब्यूरो) : वीरवार को जालंधर के नगर निगम के बाहर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ धरना लगा मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज जो भी जालंधर के हालात बने हुए है। ऐसा पहले कभी भी नही हुआ। आज छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं से जलंधरवासियो को झेलनी पड़ रही है। क्योंकि नगर निगम के अधिकारियों को सरकार की और से काम ही नहीं करने दिया जा रहा है। आज तक ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ। कि करीब 2 महीनो में ही एक के बाद एक सात नगर निगम कमिश्नरों का तबादला हुआ हो।

वहीं दूसरी और नार्थ हल्के के विधायक बावा हेनरी ने कहा कि आज जो धरना प्रदर्शन किया गया है। वह केवल कांग्रेसियों का नही बल्कि पूरे जालंधर वासियों की और से यह धरना लगाया गया है। क्योंकि ऐसा कभी नहीं हुआ है। कि इतने लंबे समय तक नगर निगम की और से काम काज ही न किए जा रहे हो।

 

आज जालंधर के को हालत बने हुए है। ऐसे पहले कभी भी नही थे। सड़को के हालात हो या स्ट्रीट लाइटों के हो या और भी पूरे जालंधर के हालात को देखो तो बद से बदतर हुए पड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *