जालंधर : गन प्वाइंट पर व्यक्ति से लूट, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर : गन प्वाइंट पर व्यक्ति से लूट, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

 

जालंधर 16 फरवरी (ब्यूरो) :
जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच जिंदा पिंड इलाके में लूटपाट की एक और वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति को बंदूक दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष देखने को मिला। गुस्साए स्थानीय निवासियों ने बढ़ते अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिंदा पिंड रोड पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। आश्वासन मिलने के बाद धीरे-धीरे जाम खुलवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *