महाशिवरात्रि पर लंबा पिंड चौक में लगाया लंगर
जालंधर 16 फरवरी (ब्यूरो) :
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के लंबा पिंड चौक में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य शिवरात्रि के पावन पर्व पर मानव सेवा को बढ़ावा देना और समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देना रहा।
लंगर के आयोजन के दौरान भक्तों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही और सभी ने मिल-जुलकर लंगर सेवा में योगदान दिया। आयोजकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
आयोजन में मौजूद नाम इस प्रकार हैं
परमजीत सिंह पम्मा, विक्की, सनी, बिट्टू, संदीप, सुखविंदर बग्गा, मनी, सोनू, हनी, पम्मा, सेठी ठेकेदार, काशिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

