जालंधर : पहले पति से की बात,फिर बन गए ऐसे हालात कि पति व पत्नी को दे डाली दर्दनाक सजा,देखें CCTV

जालंधर 28 मार्च (ब्यूरो) : जालंधर के गोराया से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गोराया के एक दम्पति की विदेश (मनीला) में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। जिसकी सूचना के बाद गोराया स्थित घर मे मातम छा गया। मृतको की पहचान सुखविंदर सिंह (41) वर्षीय व उसकी पत्नी किरनदीप कौर (33) वर्षीय के रूप में हुई है।

https://youtube.com/shorts/FZMialxb7A4?feature=share

जिनकी बीते दिन पहले 25 मार्च रात को एक शख्स ने घर मे घुसकर गोलिया मारकर हत्या कर दी।
इस सारे मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखविंदर सिंह के भाई लखवीर सिंह ने बताया कि वह भी अपने भाई के साथ मनीला में रहता था।लेकिन कुछ समय पहले ही विदेश से वापिस पंजाब में लौटा है। लेकिन शनिवार की रात को यह घटना होने के बाद हमे इसकी सूचना मिली साथ ही हमे यह CCTV फुटेज मिली। जिसको देख हमे इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। जिसमे एक टोपी पहना व्यक्ति पहले भाई से बातचीत कर रहा है। उसके बाद उसने गन निकली और पहले भाई पर फायर किए। जिसकी आवाज को सुनकर भाभी बाहर की और भागी तो उक्त व्यक्ति ने घर मे घुसकर उनपर भी गोलियां चला दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
लखवीर ने बताया कि पिछले 19 वर्षों से उसका पूरा परिवार विदेश में रहकर फाइनांस का काम कर रहा था। जिसमे मृतक सुखविंदर सिंह उनका भाई लखवीर सिंह,भाई रंजीत सिंह, चाचा मंजीत सिंह व एक अन्य चाचा बहादुर सिंह सभी साथ मे रह कर यह बिजनेस कर रहे थे। मृतक सुखविंदर के पिता संतोख सिंह व माँ परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बहू किरनदीप कौर करीब पांच महीने पहले ही अपने पति के पास गई थी। पूरे घर मे इस खबर को सुन मातम छा गया है।
वही दूसरी और किरनदीप के घर व गांव में भी शोक की लहर है। माता पिता का रो रो बुरा हाल है। किरनदीप के पिता गुरुदावर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी को भी तीन साल हुए थे। जिसके बाद अब वो अपने पति के पास गई थी। उनको इस घटना के बारे में कल दोपहर को पता चला है। उन्होंने पंजाब व केन्द्र सरकार से मांग की है कि उनके बच्चो के हत्यारोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *