जालन्धर : CIVIL HOSPITAL के कर्मी ने निगला जहरीला पदार्थ

जालन्धर 17 जुलाई (ब्यूरो) : सोमवार को सरकारी दफ्तरों का समय में बदलाव होते ही आज सुबह सिविल अस्पताल में तैनात सरावप्रीत सिंह जिला मेडिकल स्टोर इंचार्ज ने सुबह ड्यूटी पर आते ही जहरीली चीज का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे पहले तो सिविल अस्पताल में रखा गया लेकिन सेहत ज्यादा बिगड़ने कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

https://youtu.be/j1H3dIrjDf4

सर्वप्रीत के साथ काम करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से सिविल सर्जन रमन कुमार ने परेशान करके रखा हुआ था। क्योंकि रोजाना ही सरकारी समय से अधिक समय काम करवाना आज भी जब 9:00 बजे का टाइम सरकारी दफ्तरों का हो चुका है लेकिन फिर भी 6:00 बजे बुलाया गया था। बहुत ही ज्यादा हरासमेंट के चलते सर्वप्रीत ने पहले भी तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की है लेकिन आज तो करही दिया यह काम।

जानकारी देते हुए सर्वप्रीत सिंह के रिश्तेदार सतिंदर सिंह ने बताया कि रोजाना ही इसे सीनियर अधिकारियों की ओर से टॉर्चर प्रचार किया जा रहा था। ड्यूटी का समय खत्म होने के बावजूद भी इसे रोजाना ही अधिक समय तक बिठाया जाता था। जिससे सरप्रीत काफी परेशान था। जिसके चलते आज ऐसा कदम उठाया है।

इस मामले को लेकर सिविल सर्जन रमन ने बताया कि मैने कभी भी किसी भी कर्मचारी को तंग परेशान नही किया है। न ही मैंने कोई फोन किया है। हमे भी जब इस बात का पता चला तो काफी हैरान हुआ। बाकी उनको होश आया गया है।

थाना चार के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले का पता चलने पर ड्यूटी अधिकारी को भेजा गया है। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही कोई करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *