जालंधर शहरी के प्रधान बने अशोक सरीन, भाजपा ने बदले 18 जिलों के प्रधान

JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

जालंधर शहरी के प्रधान बने अशोक सरीन, भाजपा ने बदले 18 जिलों के प्रधान

जालंधर 18 जुलाई (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के एक दिन बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 18 जिलों के जिला और देहाती अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी। इसे पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जालंधर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और लोगों की बेहतरी के लिए पंजाब में भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिलना जरूरी है।

प्रधानमंत्री के दौरे के करीब 24 घंटे के भीतर भाजपा ने सं

गठन में व्यापक फेरबदल करते हुए 18 जिलों के जिला और देहाती अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी। नई नियुक्तियों के तहत अशोक सरीन हिक्की को जालंधर शहरी का प्रधान बनाया गया है। वहीं मनमीत सिंह विक्की को जालंधर देहाती (नॉर्थ) और जगबीर सिंह बराड़ को जालंधर देहाती (साउथ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और प्रभाव बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *