जालंधर: सिविल अस्पताल में Doctors की हड़ताल से OPD सेवाएं बंद, देखें वीडियो

HEALTH JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर 16 अगस्त (ब्यूरो) : शुक्रवार को जालंधर के सिविल अस्पताल डॉक्टरों द्वारा आज OPD सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया गया है। दरअसल कोलकाला में रेजिडेंट डाक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की घटना के विरोध में आज OPD सुविधाएं मुकम्मल तौर पर बंद रखने का ऐलान किया गया है। अस्पताल में सिर्फ Emergency सेवाएं जारी रहेंगी। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या की घटना बेहद निंदनीय है।

 

रेजीडेंट डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज OPD सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आज बात सिर्फ रेजीडेंट डॉक्टर के इंसाफ की नहीं बल्कि सेहत प्रोफेशनल्स को सुरक्षा का बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों को सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को यकीनी बनाना चाहिए।


इस दौरान डॉक्टरों ने हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि कई बार वह मांग कर चुके है कि सरकारी सेहत संस्थानों में सुरक्षा को पुख्ता किया जाए। लेकिन कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। वहीं दूसरी ओर बीते दिन अस्पतालों में सरकारी छुट्टी होने के चलते अगले दिन OPD में मरीजों की अक्सर बढ़ जाती है। वहीं डॉक्टरों द्वारा हड़ताल किए जाने को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *