मकसूदा मंडी में दो गुट भिड़े, फायरिंग से मची अफरा-तफरी

CRIME Featured JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

पुलिस की मौजूदगी में हुई फायरिंग,CCTV फुटेज आई सामने

 

जालंधर 12 मई (ब्यूरो) : जालंधर की सबसे बड़ी सब्जी और फल मंडी मकसूदा मंडी में शुक्रवार शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में ही गोलियां चल गईं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए Facebook लिंक पर क्लिक करें

https://www.facebook.com/share/v/1EDdTKPWLu/

फायरिंग में भाजपा नेता और मकसूदा मंडी के प्रधान मोनू पुरी तथा उनके साथी तरुण कुमार घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोनू पुरी की टांग में गोली लगी, जबकि तरुण कुमार को लगी गोली आर-पार निकल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंडी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से अचानक फायरिंग कर दी गई।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बहस हो रही है और कुछ ही क्षण बाद गोलियां चलने लगती हैं। फायरिंग होते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी इधर-उधर भागते नजर आए।

घायलों का इलाज कर रहे डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि तरुण कुमार को लगी गोली शरीर के आर-पार निकल गई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। मोनू पुरी की हालत भी स्थिर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे एसीपी नॉर्थ ने बताया कि पुलिस को मकसूदा मंडी में झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद मंडी के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
इस सारी घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नेतागण मौके पर पहुंच चुके हैं और उन्होंने प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा किया है कि जब पुलिस के सामने ही यह सारी घटना घटी है तो पुलिस ने उसे वक्त मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *