बाल बाल बचा चालक गाड़ी जलकर राख
जालंधर 4 मई (ब्यूरो) : जालंधर के बस स्टैंड के नजदीक उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक कार में अचानक आग लग गई। समय रहते चालक तुरंत बाहर निकल आया।जिससे कोई जान मॉल का नुकसान होने से बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार व्यक्ति अपने परिवार के साथ किसी शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। कि जब वह अपनी सफेद रंग की zen कार में बैठ कर को स्टार्ट किया तो तुरंत उससे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई।
जिसे देख आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन उससे पहले दुकानदारों ने मिलकर आग पर खुद ही काबू पाना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने बताया कि दमकल विभाग मौके पर लेट पहुंचा जिससे पहले ही दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया था।

