नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे

जालंधर 28 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर-गोराया से फिल्लौर नेशनल हाईवे पर भट्टियां गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे में मां और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सदस्यों को भी चोटें लगीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चालक प्रदीप भाटिया अपनी पत्नी, बेटे और दो बेटियों के साथ सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एसएसएफ इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि राहगीर द्वारा हादसे की सूचना दी गई थी, जिसके बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए एसएसएफ टीम के पहुंचने से पहले ही घायलों को अपनी निजी गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया। बाद में सड़क सुरक्षा टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और परिवार के परिजनों को सूचित किया।

फिलहाल गंभीर रूप से घायल मां-बेटी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस और संबंधित टीमें अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *