जालंधर के थाना में विजिलेंस की रेड से मचा हड़कंप,रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर के थाना में विजिलेंस की रेड से मचा हड़कंप,रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

जालंधर 9 मार्च (ब्यूरो) : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत जालंधर में विजिलेंस विभाग ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस टीम ने जालंधर के थाना नंबर 2 में छापा मारकर ASI (Assistant Sub-Inspector) गोपाल को काबू किया। टीम ने उसके पास से रिश्वत के तौर पर ली गई 8 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग को शिकायत मिली थी कि थाना नंबर 2 में तैनात ASI गोपाल एक व्यक्ति को किसी केस में नामजद करने की धमकी देकर उससे पैसे मांग रहा था। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपी ASI गोपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने थाना नंबर 2 से संबंधित रिकॉर्ड भी जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले के सामने आने के बाद थाना परिसर में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। वहीं विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *