Donald Trump के टैरिफ के बाद एक्शन मूड में India,इस दिन से बंद होगी America के लिए Postal Service
न्यूज़ नेटवर्क 23 अगस्त (ब्यूरो) : अमेरिका सरकार के नए नियमों का असर अब भारत की डाक सेवाओं पर दिखने लगा है। भारतीय डाक (India Post) विभाग ने अब यह घोषणा कर दी है। कि 25 अगस्त, 2025 से अमेरिका के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएंगी।
आखिर क्यों बंद हो रही है यह डाक सेवा
पिछले महीने 30 जुलाई 2025 को America के राष्ट्रपति Donald Trump ने आदेश जारी किया था कि जिसके तहत 800 Doller तक के सामान पर मिलने वाली सीमा शुल्क (Duty) छूट खत्म कर दी गई है। अब 29 अगस्त से अमेरिका जाने वाले हर सामान पर ड्यूटी लगेगी, चाहे उसकी कीमत कुछ भी हो। हालांकि 100 अमेरिकी डॉलर (US Dollar) तक के गिफ्ट आइटम इस नियम से मुक्त रहेंगे।
अमेरिकी सरकार के अब आए नए नियम
अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (US Customs and Border Protection ) (CBP) के अनुसार अब केवल मान्यता प्राप्त पार्टियों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों को ही ड्यूटी जमा करनी होगी। लेकिन ड्यूटी जमा करने की प्रक्रिया और पार्टियों के चयन को लेकर अभी अस्पष्टता है। इस कारण एयरलाइंस ने कहा है कि वे 25 अगस्त के बाद डाक कंसाइनमेंट स्वीकार नहीं कर पाएंगी।
आखिर अब क्या भेजा जा सकेगा
भारतीय डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि 25 अगस्त से केवल पत्र/दस्तावेज और 100 डॉलर तक के गिफ्ट आइटम ही भेजे जा सकेंगे। बाकी सभी अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
ग्राहकों के लिए क्या है पूरी सूचना
PIB के अनुसार जिन ग्राहकों ने पहले ही ऐसे सामान की बुकिंग कर दी है। जो अब नए नियमों के तहत नहीं भेजे जा सकते, उन्हें डाक शुल्क का रिफंड मिलेगा। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि वह जल्द से जल्द सेवा बहाल करने की कोशिश कर रहा है।

