*यहां मिलता है किसानों को एक हफ्ते में गन्ने का दाम*

जालन्धर 23 नवम्बर (बृजेश शर्मा) : पंजाब में सर्दियों के मौसम में आप अगर पंजाब में इस मौसम में हाइवे पर हर जगह कहीं न कहीं मीठे गुड़ की खुशबू मिलेगी।

👇वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें👇

https://youtu.be/eZt_cYwjq6E

क्योंकि पंजाब में सड़को पर गुड़ बनाया जाता है। जो इतना स्वादिष्ट होता है कि पूरे भारत मे भी ऐसा गुड़ नही मिलता। यह कारोबार बाहर से आये प्रवासी करते है।

जो सर्दियों के मौसम में वहां से पंजाब आते है।और यहां अपना सीजन लगाकर वापिस अपने गांव चले जाते है।

हर साल सर्दियों के मौसम में पंजाब की सड़कों पर अपना बसेरा बनाते है प्रवासी

अगर आप सर्दियों में पंजाब आ रहे है। तो यहां की सड़कों पर आपको गन्ने के ढेर लगे दिखेंगे। और वहीं पर बनता है यह स्वादिस्ट गुड़,जहां साल अक्टूबर महीने से लेकर अप्रेल के महीने तक यह सड़क किनारे गन्ने का रस निकाल कर गुड़ बनाते है।

यह लोग किसानों से टँनो के हिसाब से गन्ना खरीदते है। जिसका किसानों को भी बहुत फायदा होता है।

पहले यह पंजाब के गांवों में देखने को मिलता था ऐसा नजारा

एक समय होता था। कि जब पंजाब के गांवों में शायद ही कोई ऐसा गांव हो कि जहां गुड़ न बनता हो। लेकिन अभी ऐसा समय आ गया है। कि गांवों से बाहर निकल यह अब सड़को के किनारे रह गया है।

बाहर से आये प्रवासी यहां पर अन्य प्रवासियों को भी देते है रोजगार

हर साल पंजाब में यूपी,हरयाणा,राज्यस्थान व बिहार से आते है। और यहां पर मौजूद पहले से प्रवासियों को आकर कारोबार देते है। जिससे उनका भी पेट भर सके।यहां पर हर एक बनाने वाले अपने अड्डे पर करीब 35 से 40 मजदूर होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *