पंजाब रोडवेज़ के मुलाजिम इस बार कुछ अलग अंदाज में आजादी दिवस को मनाने की कर रहे तैयारियां

जालन्धर 12 अगस्त (ब्यूरो) : मंगलवार को पूरे देश भर में 76वा स्वतंत्रता दिवस (आजादी दिवस) मनाया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे देश भर में तैयारियां चल रही है। वहीं इस बार पंजाब रोडवेज़ की यूनियन द्वारा अलग ही अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहे है। शनिवार को जालन्धर के डिपो से पंजाब रोडवेज़ व पनबस की बसों पर नेशनल फ्लैग तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है।

यह मुहिम जालन्धर से शुरू हुई है। जिसके बाद यह पूरे पंजाब भर के सभी डिपो की बसों पर लगाई जाएगी। अभी तक शुरुआत में 70 के करीब बसों पर लगाये जा चुके है।

जानकारी देते हुए बलजीत सिंह ने बताया कि डिपो 1 के जनरल मैनेजर मनिंदर पाल सिंह के दिशा निर्देश पर यह फ्लैग लगाए जा रहे है। यह तिरंगा झंडा सभी आने जाने वाली बसों पर लगाया जाएगा। अभी तक तकरीबन सभी बसों पर लगाया जा चुका है। जो कोई इक्का दुक्का बसें रह गई हो तो उसे पर भी यह तिरंगा फ्लैग लगाए जाएंगे।
वही दूसरी और चानन सिंह ने बताया कि यह देश हमारा आजाद देश है। इस बार हम इस आजादी दिवस के मौके पर अपनी बसों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी दिवस में अपना योगदान डाल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *