कांग्रेस को एक और झटका,पूर्व विधायक ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा आप का झाड़ू

जालंधर 10 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर में होने वाले लोकसभा उप चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने बीते दिनो पहले कांग्रेस को झटका देते हुए जालन्धर वेस्ट हल्के के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपनी पार्टी में शामिल किया था। जिसके बाद पार्टी ने जालंधर लोकसभा की टिकट भी सुशील रिंकू को दी। वही आज हल्का करतारपुर में इस चुनाव को लेकर एक रैली भी की गई। लेकिन रैली में आने से पहले ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया। करतारपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुरिंदर चौधरी को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।
जिसके बाद आज हल्का करतारपुर में की गई रैली को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया।
स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह के भतीजे व स्वर्गीय चौधरी जगजीत सिंह के बेटे सुरिंदर चौधरी ने आज कांग्रेस को अलविदा कहकर आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *