यूथ कांग्रेस जालन्धर शहरी की जीत पर रोहित पाठक व बॉबी वर्मा ने नवनियुक्त प्रधान के साथ काटा केक

जालन्धर 16 जुलाई (ब्यूरो) : बीते दिन पहले यूथ कांग्रेस के चुनावों के नतीजे आने के बाद जालन्धर से दो अंगद दत्ता ग्रुप और दीपक खोसला ग्रुप के बीच मुकाबले के चलते दत्ता के ग्रुप ने विजय हासिल की है। अंगद दत्ता पिछली बार यूथ कांग्रेस के पिछली बार हुए चुनाव में विजय हासिल करके जालन्धर के प्रधान बने थे। इस बार भी उनके ही ग्रुप ने जीत हासिल की है। जिसमे इसबार रणदीप संधू जिला यूथ प्रधान बने है। जिन्होंने विरोधी ग्रुप के 1931 वोटों से हराकर यह जीत हासिल की है।


वहीं इस खुशी में आज रोहित पाठक यूथ कांग्रेस के युवा नेता ने अपनी दुकान पर अरदास वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बॉबी वर्मा के साथ मिलकर नवनियुक्त यूथ कांग्रेस की टीम के प्रधान रणदीप संधू उनके साथ दमन कल्याण, बॉब मल्होत्रा व शिवम पाठक के साथ केक काटा। जिसमे नवनियुक्त प्रधान रणदीप संधू के साथ पूर्व प्रधान अंगद दत्ता भी मौजूद रहे।


रोहित पाठक व बॉबी वर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस में पूर्व प्रधान अंगद दत्ता ने जो यूथ के लिए व जनता के लिए जो काम किये है। वह बहुत सराहनीय है। इस बार भी जो हमारा प्रधान बना है वह इस पद का हकदार था। हमने आज तक इस पार्टी में रहकर लोगो व जनता की सेवा करना ही सीखा है। जो आगे भी हम करते रहेंगे। पंजाब व जालन्धर के जो बाढ़ से हालात बने हुए है उसमें जालन्धर यूथ कांग्रेस के सभी सदस्य लोगो की मदद के लिए हमेशा तैयार है। और हम अपनी और से जो भी मदद बन रही है वह जी जान से कर रहे है। वहीं साथ ही रोहित ने यह भी कहा कि इस चुनाव में सूरज लाहौरिया ने पूरा योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *