घोर कलयुग जालन्धर के इस इलाके में लड़के का मिला भ्रूण,इलाके में दहशत

जालन्धर 17 फरवरी (ब्यूरो) : थाना रामामंडी के अंतगर्त आते संतोषी नगर में बच्चे का भ्रूण मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी देते हुए संतोषी नगर निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह सड़क के पास अपने दोस्तों के साथ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कूड़े के ढेर के पास काफी पब्लिक खड़ी थी।


जिसके बाद सरबजीत ने पब्लिक से मामले को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि कूड़े के ढेर में बच्चे के भ्रूण पड़ा हुआ था। जिसको लेकर उसने संबंधित थाना रामामंडी की पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के भ्रूण को कब्जे में लिया। पुलिस  अधिकारी बच्चे के भ्रूण को सिविल अस्पताल में ले गए। 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि काजी मंडी से उन्हें सूचना मिली थी कि वहां पर कूड़े के ढेर में लड़के का भ्रूण पड़ा हुआ है। उन्होंने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *