पंजाब में बढ़ेगी सर्दी, न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

Uncategorized

पंजाब में बढ़ेगी सर्दी, न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

न्यूज़ नेटवर्क 24 नवंबर (ब्यूरो) : पंजाब में ठंड लगातार बढ़ रही है। रविवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की कमी आई। हालांकि फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में यह सामान्य से कम दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसारआने वाले तीन दिनों में पंजाब की रातें और ठंडी होंगी तथा रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके अलावा, कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है। अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं 7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा शहर रहा। राज्य के कई हिस्सों में रविवार को भी हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला।

शहरों का तापमान इस प्रकार रहा

अधिकतम तापमान

अमृतसर: 23.7°C (सामान्य से 1.8°C कम)
लुधियाना: 24.2°C (सामान्य से 1.1°C कम)
पटियाला: 25.7°C (सामान्य से 0.6°C कम)
पठानकोट: 23.9°C
फिरोजपुर: 24.4°C
गुरदासपुर: 24.7°C
रूपनगर: 24.3°C
जालंधर 21°C

न्यूनतम तापमान

अमृतसर: 9.7°C
लुधियाना: 8.4°C (सामान्य से 0.8°C कम)
पटियाला: 8.9°C (सामान्य से 1.3°C कम)
पठानकोट: 8.4°C
बठिंडा: 7.4°C (सामान्य से 1.0°C कम)
गुरदासपुर: 8.0°C
होशियारपुर: 8.0°C
जालंधर 8.0°C

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *