ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की बैठक आरती राजपूत (राष्ट्रीय अध्यक्षा) की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया की बैठक आरती राजपूत (राष्ट्रीय अध्यक्षा) की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

जालंधर 17 फरवरी (ब्यूरो) : ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया ने जालंधर में राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत जी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन में सम्मानित किया गया।


जालंधर अध्यक्ष दीपक कुमार की उपस्थिति में पंजाब माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष जगजीत सिंह लक्की द्वारा दीपक महेंदरु को व्यापार सेल पंजाब का उपाध्यक्ष, दीपक सोई को व्यापार सेल पंजाब उपाध्यक्ष तथा मनु कपूर को व्यापार सेल पंजाब सचिव नियुक्त किया गया। संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।


इस बैठक में विशेष रूप से पंजाब महिला सेल अध्यक्षा लखविंद्र कौर, पंजाब उपाध्यक्ष हनी तलवार, महामंत्री इंजी. चंदन रखेजा, जालंधर महिला सेल अध्यक्षा प्रिया, जालंधर सचिव गुरमीत सिंह, जालंधर महिला सेल महासचिव ज्योति, सचिव तरुणा, प्रबल उप्पल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती राजपूत ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता हमेशा जनसेवा रही है। आम जनता हमारी टीम के माध्यम से अपनी समस्याएँ हम तक पहुँचा सकती है, जिन पर निष्पक्ष रूप से कार्य किया जाएगा। नए पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्षा को विश्वास दिलाया कि वे मानव अधिकारों की निष्पक्ष लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *