T20 World Cup Celebration के दौरान गर्लफ्रेंड संग डांस करते दिखे हार्दिक पांड्या

Featured NATIONAL Sports ZEE PUNJAB TV

तिरंगा पीठ पर लपेटे होने को लेकर उठा विवाद, पांड्या के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

न्यूज़ नेटवर्क 12 मार्च (ब्यूरो) : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya इन दिनों एक विवाद को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में Team India ने 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में T20 World Cup 2026 का खिताब जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल था। इसी दौरान हार्दिक पांड्या को अपनी गर्लफ्रेंड Mahika Sharma के साथ मैदान में dance करते और celebration करते हुए देखा गया। उस समय उनकी पीठ पर तिरंगा लिपटा हुआ नजर आ रहा था।

 

इसी celebration को लेकर अब हार्दिक पांड्या मुश्किलों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुणे के एक वकील Wajid Khan ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ national flag के अपमान का आरोप लगाते हुए police में complaint दर्ज करवाई है। वकील ने खुद media को इसकी जानकारी दी है।

 

News agency ANI से बातचीत करते हुए वाजिद खान ने बताया कि T20 World Cup जीतने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी girlfriend के साथ मैदान पर dance करते हुए जश्न मना रहे थे। उस दौरान उनकी पीठ पर national flag यानी तिरंगा बंधा हुआ था। उनके अनुसार 1971 के National Flag Act की section 2 के मुताबिक national flag की dignity और respect बनाए रखना जरूरी है।

वकील का कहना है कि जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या इतने ज्यादा excited थे कि तिरंगा ओढ़े हुए ही वह अपनी girlfriend के साथ मैदान पर लेट गए। वाजिद खान का मानना है कि यह national flag का अपमान है।

वाजिद खान ने बताया कि उन्होंने इस मामले में Shivaji Nagar Police Station में complaint दर्ज करवाई है। जब वह शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो police ने कहा कि यह incident यहां नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि national flag पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए किसी भी police station में इसकी complaint दर्ज करवाई जा सकती है। इसके बाद police ने उनकी complaint दर्ज कर ली और उन्हें उसकी एक copy भी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *