कारों की टक्कर के बाद एक दूसरे के कपड़े फाड़ बेल्टों से पीटा,वीडियो वायरल

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर 19 अप्रैल (ब्यूरो) : शुक्रवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक युवक को बुरी तरह से अधनंगा कर बेल्टों से पीटते दिखाई दे रहा है। हालांकि इस सारे झगड़े में क्या हुआ है इसके बारे में स्पष्ट नही है।

यह वीडियो जालंधर के चुनमुन चौक की बताई जा रही है। जिसमें पता चला है कि किसी बात को लेकर युवकों का आपस में कोई बात हुई जिसके बाद यह सारा झगड़ा हुआ है। देखते ही देखते माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक की बेल्टों थप्पड़ों के साथ बुरी तरह से पीट रहे है। । यह सारा घटनाक्रम किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

घटना के दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना 6 के प्रभारी भूषण कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही सब मौके से फरार हो गए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *