सिमरनजीत सिंह बैंस पर भाई व भतीजे ने चलाई गोलियां
लुधियाना 13 सितंबर (पंकज सोनी) : इस समय की बड़ी खबर सामन आ रही है। जहां लुधियाना के पूर्व विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस पर उनके अपने भाई और भतीजे ने गोलियां चला दी। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की है।
शहर में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी गई। हैरानी की बात यह है कि यह हमला किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उनके अपने ही भाई और भतीजे ने किया।
जानकारी के अनुसार घरेलू झगड़े के चलते यह तनाव सामने आया। देर रात बैंस की गाड़ी को निशाना बनाकर करीब 6 राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
बैंस इस हमले में बच गए, लेकिन इस घटना ने पारिवारिक रंजिश को सीधे तौर पर उजागर कर दिया है। बैंस ने तुरंत लुधियाना पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस खबर ने लुधियाना की राजनीति में ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब में हलचल मचा दी है। लोगों के बीच एक ही सवाल है –
👉 अपने ही भाई द्वारा गोली मारी गई?
👉 परमजीत बैंस पर इतना बड़ा आरोप?
👉 क्या यह सिर्फ पारिवारिक झगड़ा है या इसके पीछे कोई और राजनीतिक साजिश है?


