भाजपा मंडल 5 ने तरन तारन पहुंचकर प्रत्याशी हरजोत संधू के लिए किया जबरदस्त प्रचार

Featured POLITICS PUNJAB ZEE PUNJAB TV

भाजपा मंडल 5 ने तरनतारन पहुंचकर प्रत्याशी हरजोत संधू के लिए किया जबरदस्त प्रचार

जालंधर 2 नवंबर (ब्यूरो) : भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मंडल 5 के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन राखेजा के नेतृत्व में मंडल 5 की टीम ने तरन तारन में भाजपा प्रत्याशी हरजोत सिंह संधू के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया।

इंजी. चंदन राखेजा एवं उनकी टीम ने तरन तारन में डोर टू डोर अभियान चलाकर जनता से सीधा संवाद किया और उन्हें मौजूदा पंजाब सरकार की वादाखिलाफी एवं झूठे प्रचार से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर पूरी तरह असफल साबित हुई है, इसलिए तरन तारन की जनता इस निकम्मी सरकार को सबक सिखाकर भाजपा प्रत्याशी हरजोत सिंह संधू को भारी मतों से विजयी बनाए।

इंजी. राखेजा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को पुनः विकास और प्रगति की राह पर ले जा सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे हरजोत संधू के पक्ष में मतदान कर तरन तारन को विकास की नई दिशा दें।

इस अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि महेन्द्रू, महामंत्री अशोक सरीन (हिक्की), वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश नड्डा, मंडल 5 से महामंत्री सरदार गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जेपी पांडे, बूथ अध्यक्ष तरुण कुमार और मंजीत सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और क्षेत्र की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *