कानपुर में बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट खेत में गिरा, दो पायलटों की गई जान

Featured NATIONAL ZEE PUNJAB TV

कानपुर में बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट खेत में गिरा, दो पायलटों की गई जान

न्यूज नेटवर्क 27 अगस्त (ब्यूरो) : कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक तेज आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा कि ट्रेनिंग विमान खेतों की ओर गिरा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। विमान के मलबे से दोनों ट्रेनी पायलटों को बाहर निकाला गया। एक पायलट को गंभीर हालत में तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *