सैलून के बाहर शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, गार्ड  पर किया हमला : CCTV में कैद मारपीट

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

सैलून के बाहर शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, गार्ड  पर किया हमला : CCTV में कैद मारपीट

जालंधर 23 अगस्त (ब्यूरो) : जालंधर से इस समय एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चूनमुन के पास स्थित एक यूनिसेक्स सैलून के साथ लगते शराब के ठेके के बाहर तैनात गार्ड के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब सामने आई है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक यूनिसेक्स सैलून के साथ ही शराब का ठेका है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग ठेके के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां तैनात 62 वर्षीय गार्ड राम स्वरूप ने उन्हें वहां शराब पीने से रोक दिया।

गार्ड का कहना था कि ऊपर यूनिसेक्स सैलून है, जहां लड़कियां और अन्य लोग आते-जाते हैं। ऐसे में ठेके के बाहर खुले में शराब पीने से माहौल खराब होता है। इसी बात को लेकर गार्ड और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने गार्ड राम स्वरूप के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में गार्ड घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

राम स्वरूप के बेटे मनीष ने बताया कि अस्पताल में इलाज के बाद उनके पिता की हालत कुछ बेहतर हुई थी, लेकिन इसके बाद वह दोबारा बेहोश हो गए। उनकी हालत को देखते हुए परिवार ने उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, मौके पर काम करने वाले गुरप्रीत ने भी बताया कि विवाद शराब पीने से रोकने को लेकर शुरू हुआ था। उसके बाद कुछ लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट की।

अब इस घटना से जुड़ी CCTV फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में कुछ व्यक्ति गार्ड के साथ हाथापाई और मारपीट करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। CCTV सामने आने के बाद पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मामले को लेकर सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *