पीटीसी पंजाबी द्वारा वॉइस ऑफ़ पंजाब इक ते इक ग्यारह मास्टर चैंप्स प्रतियोगिता में विनय कुमार प्रथम रनर अप
जालंधर 11 अगस्त (ब्यूरो) : सी जी सी लांड्रा, मोहाली में हुए पीटीसी पंजाबी द्वारा वॉइस ऑफ़ पंजाब इक ते इक ग्यारह मास्टर चैंप्स में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट के छठी कक्षा के छात्र विनय कुमार ने प्रथम रनर अप की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

पीटीसी पंजाबी द्वारा जून में आयोजित पहले ऑडिशन राउंड को विनय कुमार ने क्लियर किया और उसके बाद गाला राउंड जिसमें 70 प्रतिभागी थे उनमें जूनियर कैटेगरी में 10 चैंप्स और सीनियर कैटेगरी में 10 मास्टर प्रतिभागी चुने गए उनमें चैंप्स कैटेगरी में विनय कुमार चुना गया।
इस अवसर पर जज -मास्टर सलीम, सचिन आहूजा , हरगुन , सुखपाल सुख और भूपेंद्र बब्ल भी उपस्थित थे। दो महीने तक चली इस प्रतियोगिता के हर राउंड में विनय कुमार को स्टैंडिंग ओवेशन मिली।
विनय कुमार की पीटीसी पंजाबी द्वारा वॉयस ऑफ़ पंजाब इक ते इक ग्यारह मास्टर चैंप्स प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप चुने जाने पर प्रिंसीपल डॉक्टर योगेश गंभीर ने विनय कुमार को अपनी शुभकामनाएं दीं और उसके माता-पिता को बधाई दी।
इसअवसर पर सुपरवाइजर अमिता राठौर भी उपस्थित थे।
