जालंधर में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत पुलिस का बड़ा CASO ऑपरेशन

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत पुलिस का बड़ा CASO ऑपरेशन

जालंधर 28 अप्रैल (सुखविंदर,राहुल) : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत आज जालंधर में विशेष कासो (CASO) ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना आठ की पुलिस टीम ने थाना तड़सार के अधीन आते विभिन्न इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन किया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शक्की घरों, व्यक्तियों और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई, ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके।

 

इस दौरान पुलिस टीम ने कई स्थानों पर जाकर जांच पड़ताल की और लोगों से पूछताछ भी की। अभियान का मुख्य उद्देश्य इलाके में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करना था। हालांकि इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

थाना आठ के प्रभारी साहिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत यह विशेष कासो ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा शक्की लोगों और घरों की बारीकी से तलाशी ली गई, ताकि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे समाज को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिल सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उनके आसपास किसी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *