जालंधर : बिना नंबर प्लेट के बाइक पर घूम रहा था युवक,खुद को ACP का भांजा बता भागा

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

समाजसेवी ने जब पकड़ा तो करवाने लगा मामा से बात फिर….,वीडियो वायरल

जालंधर 15 मार्च (सुखविंदर बग्गा) : जालंधर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार action ले रही है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक नियमों को नजरअंदाज करते हुए खुलेआम traffic rules की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला बीते दिन अमन नगर इलाके में सामने आया, जहां बिना number plate के बाइक पर घूम रहे एक युवक को एक social worker ने रोकने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने रुकने के बजाय बाइक भगा ली। हालांकि बाद में समाजसेवी ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया और बाइक पर number plate न होने को लेकर सवाल किया।

 

इस दौरान युवक ने खुद को एक ACP का भांजा बताते हुए रौब झाड़ने की कोशिश की और अपने मोबाइल से कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी से बात भी करवाई। वहीं जब समाजसेवी ने इस पूरी घटना की video recording करनी शुरू की तो युवक बार-बार वीडियो बंद करने की बात कहता रहा।

बताया जा रहा है कि समाजसेवी मनदीप दोसांझ ने इस घटना की वीडियो अपने social media account पर शेयर की है, जो अब तेजी से viral हो रही है। वीडियो में मनदीप दोसांझ यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि युवक बिना नंबर प्लेट के बाइक पर कुछ अन्य युवकों के साथ खड़ा था। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह बाइक लेकर भाग गया, लेकिन बाद में पीछा कर उसे रोक लिया गया।

मनदीप के अनुसार युवक ने खुद को एक ACP अधिकारी का रिश्तेदार बताया और फोन पर किसी अधिकारी से बात भी करवाई। वीडियो में कथित अधिकारी यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि यदि वाहन बिना नंबर प्लेट के है तो उसका challan कर दिया जाए।

इस दौरान समाजसेवी ने कहा कि शहर में अधिकतर snatching और robbery की घटनाएं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों से ही की जाती हैं, इसलिए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं युवक लगातार वीडियो बनाना बंद करने की बात दोहराता रहा।

अंत में समाजसेवी ने कहा कि वह यह वीडियो police commissioner को भी भेजेंगे, ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल यह वीडियो social media पर काफी तेजी से viral हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की reactions दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *