मोगा में अमित शाह की बदलाव रैली से पंजाब की राजनीति में हलचल, 2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने भरी हुंकार

JALANDHAR POLITICS PUNJAB ZEE PUNJAB TV

इंजी. चंदन रखेजा बोले : पंजाब में बदलाव की आंधी की शुरुआत

मोगा,जालंधर 14 मार्च (ब्यूरो) : मोगा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “बदलाव रैली” शनिवार को बड़े उत्साह और भारी जनसमर्थन के साथ संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। राजनीतिक दृष्टि से इस रैली को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह देश के गृह मंत्री अमित शाह की पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक अहम जनसभा मानी जा रही है।

 

रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई दिनों से लगातार दिन-रात मेहनत की थी, जिसका परिणाम रैली में उमड़े विशाल जनसमूह के रूप में देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जालंधर केंद्रीय के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि मोगा में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पंजाब में बदलाव की आंधी की शुरुआत हो चुकी है।

रखेजा ने कहा कि यह रैली पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज की रैली के बाद यह समय की दीवार पर साफ लिखा जा चुका है कि वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनना तय है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की झलक रैली में उमड़े जनसमर्थन से साफ दिखाई दे रही है। पंजाब की जनता अब बदलाव के मूड में है और राज्य में “डबल इंजन” की सरकार बनाकर विकास की रफ्तार को तेज करना चाहती है।

रैली के सफल आयोजन के लिए इंजी. चंदन रखेजा ने मंडल में लगाए गए वार्ड इंचार्जों और सभी साथियों की पिछले कई दिनों से की जा रही मेहनत की सराहना की। उन्होंने महासचिव गुरमीत सिंह, सचिव जे.पी. पांडेय, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव मंजीत मीता, रविंदर सोनकर, गुरविंदर मुल्तानी, अमरजीत कुमार, जर्नैल सिंह डिपला और राजविंदर घुम्मन सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस रैली में इंजी. चंदन रखेजा के साथ विशेष रूप से पहुंचे साथियों में भवनीत सिंह, रॉबिन कुमार, हेमराज शर्मा, रमेश वर्मा, नवीन प्रभाकर, इंदु बाला और यदविंदर मुल्तानी सहित जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *