जालन्धर : नगर निगम में इस तारीख को होने जा रही हाउस मीटिंग

जालंधर 17 मार्च (ब्यूरो) : पंजाब के जालंधर नगर निगम से नव नियुक्ति मेयर 20 मार्च को पहली MC हाउस की मीटिंग लेंगे। 20 मार्च दिन गुरुवार को ये मीटिंग जालंधर के रेड क्रॉस भवन में होगी। इसे लेकर आज यानी सोमवार को संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी साझा की गई है।

जारी किए पत्र में कहा गया है कि 20 मार्च (गुरुवार) को दोपहर तीन बजे नगर निगम हाउस की पहली बैठक होगी। जिसमें 2.30 बजे तक सभी पार्षदों को रेड क्रॉस भवन पहुंचने के लिए कहा गया है। इसे लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने कहा है कि साल 2025 और 2026 का बजट अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद बना लिया गया है।

इस बजट में शहर में लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए बनाया गया। जिससे हर एरिया की समस्या का जड़ से समाधान किया जा सके। आने वाले समय में जल्द सभी रुके हुए कामों को पास किया जाएगा। जिससे लोगों हो रही असुविधा को खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *