जालंधर 5 मार्च (ब्यूरो) : पंजाब सरकार का नशा तस्करों के खिलाफ खोले गए मोर्चे के चलते आज जालंधर के किशनपुरा के साथ सटे धानकियां मोहल्ले में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला बड़ी करवाई की गई।
यह कार्रवाई एडीसीपी तेजबीर सिंह हुंदल की अगुवाई में की गई। जहां पुलिस ने तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर घर को धवस्त कर दिया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने बुलडोजर चलाकर पूरे घर को गिरा दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर कई नशा तस्करों के घरों को धवस्त किया जा चुका है।
इसी के चलते रविवार को देहात पुलिस ने भी 2 नशा तस्करों के घरों को धवस्त किया था। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी तेजबीर सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ उनकी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग का मालिक धर्मेंद्र है। इसने सरकारी जमीन पर नजायज कब्जा किया हुआ था। धर्मेंद्र पर ndps के कई मामले दर्ज है। फिलहाल यह अभी फरार है। जल्द ही इसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
