जालन्धर : दोपहर के वक्त घर मे घुस किया महिला का कत्ल

जालन्धर 24 जनवरी (ब्यूरो) : जालन्धर के बस्ती बावा खेल इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है।

जहां बस्ती बावा खेल में पड़ते इलाके कच्चा कोट में दिन दहाड़े एक महिला का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान कमलजीत कौर उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पास के घर मे लगे cctv कैमरे में कैद हो गए है।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय आरोपी करीब 1:30 बजे आकर घर के बाहर रेकी करते है। बाद में 1:41 पर दोबारा आये और घर मे घुस कर महिला का कत्ल कर फरार हो गए। घर मे उस समय महिला का बेटा भी मौजूद था। जिसे आरोपियों ने वहां बंधक बना लिया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्तिबावखेल की पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। और जांच शुरू कर दी है। जब इस बाबत थाना बस्ती बावाखेल के प्रभारी को पूछा गया तो वो मीडिया के सवालों से भागते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *