भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर,जाने क्या बोले

जालंधर 24 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर में 10 मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टिया सरगर्म है। रोजाना ही किसी न किसी राजनीतिक पार्टियों के नेता दूसरी पार्टियों को अपना शिकार बनाते हुए अपनी भड़ास निकाल रहे है।

वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने स्थानीय होटल में एक प्रेस वार्ता की।

पत्रकारों से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुझे इस राजनीति में करीब 54 साल हो गए है। मैने इस राजनीतिक करियर में कई चुनाव करवाये है।जब से देश के प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी बने है। तब से पूरे विश्व मे भारत का नाम पहले नं पर है। हर देश के लोग हमारे भारत से बहुत खुश हैं। अगर डिफेन्स की बात की जाए तो हमारे देश की डिफेंस मिनिस्ट्री बहुत ही कामयाब है। हमारे पास बहुत ही आधुनिक हथियार है। जिसको लेकर देश के लोगो को काफी गर्व है। यह सब तब हो पाया है जब से हमारे प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी बने है।
आज के समय मे जो लोगो ने वोट डालनी है। वह सरकार के कामो को देख ही डालनी है।जालंधर में होने वाले चुनाव बहुत अहम है। लोगो को पंजाब में हुए कामो और देश मे हुए कार्यो को देख कर ही वोट डालें।
पंजाब सरकार को लेकर कैप्टन ने कहा कि भगवंत मान को पंजाब चलाने के बारे में कुछ भी नही पता। कि सरकार को कैसे चलाया जाता है। भगवंत मान से पूछा जाए कि एक साल हो गया है पंजाब में ऐसा क्या किया है। कि लोग उन्हें वोट डालें।
अमृतपाल मामले को लेकर कैप्टन ने कहा कि इसको पहले दिन ही पकड़ना चाहिये था। यह अंदर होना चाहिए था अंदर हो गया है। बस यही हमको चाहिए था। भगवंत मान को पहले समझ लेना चाहिए फिर बोलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *