जालन्धर : बल्टर्न पार्क में हुए सत्ता घुमन्न के कत्ल मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

जालन्धर 13 फरवरी (ब्यूरो) : बीते दिन पहले जालन्धर के बल्टर्न पार्क में सत्ता घुमन्न का बेहरहमी से कत्ल कर दिया गया था। जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। जिसको लेकर जालन्धर पुलिस ने आज 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पुष्टि जल्द ही कर दी जाएगी।तीनो आरोपियों को राज्यस्थान से गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि यह कत्ल करने के बाद वहां भाग गए थे। आरोपियों की पहचान नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड,राहुल सभरवाल सहित एक अन्य आरोपी भी शामिल है।

क्या था सारा मामला किस कारण हुई सत्ता की हत्या……

दरअसल सत्ता का मकसूदां मंडी में पार्किंग का काम था। साथ मे ही उसने चौकीदार भी रखे हुए थे। सत्ता के एक चौकीदार को कुछ युवको ने किडनैप कर लिया था। जिसके बाद सत्ता को जब पता चला तो वह भी उसके पीछे चला गया। जहां हमलावर पहले से ही तैयार थे जिन्होंने सत्ता के आते ही पहले उसकी टांगों को तोड़ा फिर बाद में उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मार दिया। जिसके बाद उक्त चौकीदार सुबह खुद ही थाने पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की जसमे पता चला कि इनका पहले भी आपस मे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद इनका आपस मे राजीनामा भी हो गया था। लेकिन उसके बाद भी गुल्ली व उसके साथियों ने खुंदक रखी जिस कारण उसकी हत्या कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्ता की हत्या के मामले में कुछ समय पहले मकसूदां मंडी में नागरा के कुछ रसूखदार लोगो के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उनकी और से गुल्ली उनकी तरफ से आ सत्ता के साथ झगड़ा किया। जिनका बाद में कुछ लोगो के बीच बैठ राजीनामा भी करवाया गया था। जिसके बावजूद भी सत्ता का कत्ल कर दिया गया।पुलिस ने जिन तीन युवकों को राज्यस्थान से पकड़ा है। उनको जालन्धर लेकर आने के बाद उनका रिमांड ले पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद कुछ और भी लोगो के नाम सामने आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *