अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर IG सुखचैन गिल ने किए बड़े खुलासे

चंडीगढ़ 23 अप्रैल (ब्यूरो) : रविवार सुबह बारिश पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले के गांव रोडे से गिरफ्तार किया गया था। जिसको लेकर आज इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुखचैन सिंह गिल ने एक प्रेस वार्ता की।

जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अजीत सुखचैन दिल ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने अपना ऑपरेशन पिछले लंबे समय से जारी रखा हुआ था। जिसको लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान सुखचैन गिल ने पंजाब की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे पिछले करीब एक महीने के इस ऑपरेशन में उन्होंने शांति बनाए रखी।

जिसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस व इंटेलिजेंस के पास आज पुख्ता जानकारी थी। कि अमृतपाल मोगा जिला के गांव रोडे में है। जिसमे बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पहले पूरे गांव को सील किया गया था उसके बाद उसे आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसे दिबदुगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है।
अमृतपाल सिंह पर जो एनएसए लगा हुआ था। उसके वारंट इशू हो गए थे। जिसके बाद आज सुबह उसे गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *