सड़क पर काम कर रहे सीवरमैन को XUV चालक ने कुचला,CCTV में कैद,साथियों ने दी बंद की चेतावनी, देखें वीडियो
जालंधर 27 अगस्त (ब्यूरो) : जालंधर के लाडोवाली रोड की एक वीडियो सामने आई है। जहां सड़क पर काम कर रहे सीवरमैन को एक xuv 700 कार चालक ने कुचल दिया। दिल दहलाने वाली घटना वाहन पास लगे CCTV में कैद हो गई। चालक ने सफाई कर्मी को बुरी तरह से कुचल दिया। वहीं तुरंत घायल अवस्था में अन्य कर्मियों द्वारा घायल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं इस घटना के बाद सभी कर्मियों में इस घटना को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। कर्मियों ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर विनीत धीर पर आरोप लगाए है कि अभी तक घायल हुए कर्मचारी का दोनो अधिकारी हाल जानने तक के लिए नहीं पहुंचा है।
कर्मचारियों का कहना है कि दोनों अधिकारियों के पास पीड़ित कर्मी को देखने के लिए समय नहीं है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर घायल कर्मी को कुछ हो जाता है तो वह नगर निगम दफ्तर में कामकाज बंद कर देंगे। इसके साथ ही शहर का कामकाज कर्मियों द्वारा बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मी 8 से 10 हजार में काम करते है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी अभी कच्चे है। कर्मियों ने घायल कर्मी का खर्चा प्रशासन को उठाने की अपील की है।


