जालंधर : विवाद के चलते महिला ने खुद को लगाई आग,पढ़े

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर 18 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जमीनी विवाद को लेकर एक महिला ने खुद को आग लगा ली। जालंधर के मकसूद थाना के अधीन आते गांव ईसापुर पुली के निकट बनी जमीन को लेकर महिला का विवाद चल रहा है। जिसको लेकर महिला ने पुली के पास खुद को आग लगा ली इसके बाद वह पहले मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश करने लगी। लेकिन जब आज नहीं बुझी तो उसने पास में बह रही पुली में छलांग लगा दी। इसके बाद गांव वासियों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

थाना मकसूदां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि महिला द्वारा खुद को आग लगाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद चल रहा था। वहीं दोनों पक्ष जमीन अपनी-अपनी बता रहे थे।

मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे महिला सुरजीत कौर पत्नी स्व. सूरती निवासी ईसापुर जालंधर ने बताया कि उसकी जमीन में हिस्सा बनता है, जो उसे नहीं मिल रहा है। उसने बताया कि दूसरे पक्ष के करनैल सिंह जबरदस्ती 6-7 दिन पहले जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जमीन को बीजने के लिए अपने साथियों सहित आया था।

 

उसने बताया कि इसकी शिकायत थाना मकसूदां व उच्चाधिकारियों को दी गई थी, लेकिन किसी ने भी उनकी एक न सुनी। सुरजीत कौर ने कहा कि इसी कारण उसने खुद को आग लगाई है। घायल सुरजीत कौर को ईलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *