जालंधर : बंद पड़े घर में हो गया कांड,मालिक ने घर खोलकर देखा तो हो गया हैरान, देखें वीडियो

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर : बंद पड़े घर में हो गया कांड,मालिक ने घर खोलकर देखा तो हो गया हैरान, देखें वीडियो

जालंधर 5 मई (ब्यूरो) : जालंधर के वेस्ट हलके में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं चोरों ने फिर से वेस्ट हलके में स्थित घर को निशाना बनाया। जहां घर से चोर गहने लेकर फरार हो गए। घटना वेस्ट हलके के ग्रीन एवेन्यू में स्थित घर में हुई चोरी की है। पीड़ित द्वारा थाना भार्गव कैंप की पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दे दी है। मौके पर पहुंचे एएसआई सुखदेव सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित विकास ने कहा कि वह गांव गोरखपुर गए हुए थे।

 

इस दौरान आज सुबह जब वह घर आए तो देखा घर का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने कहा कि 2 से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। चोर घर की अलमारी से 2 से ढाई लाख के गहने और फोन लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में 2 चोर छत से आते हुए दिखाई दे रहे है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर सीढ़ियों के रास्ते से फरार हो गए।

 

वहीं जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। पीड़ित ने बताया कि घर के बैड और तिजौरी से चोर गहने लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *