जालंधर के इस इलाके में पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़, गैंग से जुड़ा आरोपी घायल,पढ़े

CRIME JALANDHAR PUNJAB ZEE PUNJAB TV

जालंधर के इस इलाके में पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़, गैंग से जुड़ा आरोपी घायल,पढ़े

जालंधर 18 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े एक शूटर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फोलड़ीवाल इलाके में कौशल चौधरी गैंग से जुड़े शूटर और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है और वह कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक हत्याकांड में वांछित चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने जगरावां सहित अन्य स्थानों पर भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *