जालंधर 28 जनवरी (ब्यूरो) : शनिवार को जालंधर के रामामंडी थाने के अंतर्गत आते धानकिया मोहल्ले में रेड करने गई। पुलिस पार्टी पर करीब दर्जन भर हमलावरों ने हमला कर दिया गया। जिस दौरान इस मामले में दो मुलाजिम भी घायल हुए हैं।
इस मामले के बाद सोमवार को पुलिस ने थाना रामा मंडी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
पुलिस ने इस केस में बीएनएस की धाराएं लगाई है।
पुलिस को दिए बयान में सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने साथी एसआई बलकार सिंह सहित अन्य मुलाजिमों के साथ रेड करने के लिए गए थे। यह रेड थाना भार्गव कैंप में दर्ज आर्म्स एक्ट की एफआईआर को लेकर की गई थी। जब पुलिस पार्टी वहां पर पहुंची तो उक्त आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने एक पुलिस मुलाजिम हेड कांस्टेबल ललित कुमार पर लोहे की रोड से हमला कर दिया। भागते समय आरोपियों द्वारा फायरिंग भी की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि रेड करने गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों द्वारा हमला किया गया था। जिसमें दो मुलाजिम घायल भी हुए।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने कहा की इन आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया गया है। कुल 9 आरोपियों के नाम याद किए गए हैं उनके साथ ही कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
वही एसीपी ने बताया कि इन सब की पहचान भी की जा चुकी है। पुलिस की अलग-अलग टीम में इनको पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
![](https://zeepunjabtv.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-20-at-1.56.54-PM.jpeg)